हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More

    Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी! देखें आज का रेट!

    Gold-Silver Price Today
    Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी! देखें आज का रेट!

    MCX Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। आज यानि बुधवार, 11 जून 2025 को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की मुनाफावसूली के बाद तेजी देखने को मिली। निवेशक अमेरिकी महंगाई आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोने का अनुबंध 347 रुपये की बढ़त के साथ 97,249 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 96,902 रुपये था। यह भाव बढ़ते हुए 97,295 रुपये के उच्चतम स्तर तक गया और कारोबार के दौरान 97,152 रुपये का न्यूनतम स्तर भी देखा। अंतिम अपडेट तक यह 97,281 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो 379 रुपये या 0.39% की बढ़त दर्शाता है। Gold-Silver Price Today

    MCX पर चांदी के भाव | Gold-Silver Price Today

    इसी तरह, 4 जुलाई 2025 को पूरी होने वाले चांदी के वायदा अनुबंध में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी का भाव 1,06,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जो कि पूर्व बंद भाव 1,06,749 रुपये से 151 रुपये अधिक रहा। इसने दिन के उच्चतम स्तर 1,06,900 रुपये और न्यूनतम स्तर 1,06,744 रुपये को छुआ। यह अंत में 1,06,799 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता पाया गया, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये अथवा 0.05 प्रतिशत अधिक है। वैश्विक स्तर पर COMEX बाजार में सोना लगभग 3,360.7 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के करीब कारोबार कर रहा था। सुबह 10:20 बजे के लगभग हाजिर सोने की कीमत 3,341.05 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

    मेहता इक्विटीज़ लिमिटेड के उपाध्यक्ष (कमोडिटी) श्री राहुल कलंत्री के अनुसार, सोना और चांदी दोनों फिलहाल समेकन की स्थिति में हैं। सोना 3,300 डॉलर और चांदी लगभग 36 डॉलर के स्तर पर स्थिर बनी हुई है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। वहीं 22 कैरेट सोना 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसी प्रकार चांदी 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। Gold-Silver Price Today

    Delhi DDA demolition action case: बटला हाउस डीडीए तोड़फोड़ कार्रवाई मामले में दिल्ली हाईकोर्ट आएगा ब…