हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जयपुर हवाई अड...

    जयपुर हवाई अड्डे पर नब्बे लाख से अधिक का सोना बरामद

    Jaipur airport sachkahoon

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में जयपुर हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आई तीन महिला यात्रियों से नब्बे लाख रुपए से अधिक कीमत का सोना बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने रविवार देर रात बैंकॉक से आये इन तीनों यात्रियों के पास से हवाई अड्डे पर जांच के दौरान एक किलो 728 ग्राम सोना बरामद किया है। ये यात्री यह सोना अपने कपड़ों में छिपाकर लाई थी। अवैध रुप से लाये गये इस सोने की कीमत 90 लाख 20 हजार बताई जा रही है। पकड़े गये इन तीनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here