हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home कारोबार FY25 Gold and...

    FY25 Gold and Equities: सोने की चमक और बढ़ेगी! जानें इसका मुख्य कारक!

    FY25 Gold and Equities

    Gold and Equities Shine in FY25: नई दिल्ली (एजेंसी)। वित्त वर्ष 2025 के तहत सोना और इक्विटी दोनों में ही चमक बढ़ेगी, इस वर्ष 2024 में दोनों ही एसेट क्लास ने शानदार कारोबार किया है। निफ्टी 50 में करीब 16 फीसदी की तेजी आई है, जबकि भारत में स्पॉट गोल्ड की कीमतें वित्त वर्ष 25 में अब तक 12 फीसदी से ज्यादा बढ़ेगी। FY25 Gold and Equities

    सोने की इस चमक के पीछे जो कारक हैं वो हैं…टिकाऊ आर्थिक विकास, मुद्रास्फीति में कमी, खुदरा भागीदारी में वृद्धि और राजनीतिक स्थिरता जोकि इक्विटी को भी बढ़ावा देने वाले प्रमुख कारक हैं। दूसरी ओर, वैश्विक विकास अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव, दरों में कटौती की उम्मीद और केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोने को लाभ हुआ है।

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भू-राजनीतिक तनाव और बढ़े हुए मूल्यांकन से लेकर लगातार मुद्रास्फीति और दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता तक कई बड़ी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद घरेलू इक्विटी में लचीलापन रहा है। इन्हीं कारकों के संयोजन ने भारतीय बाजारों को इस वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। भारत में बढ़ती खुदरा भागीदारी, इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश से स्पष्ट है, जोकि भारतीय बाजार में निवेशकों के विश्वास को दशार्ती है। FY25 Gold and Equities

    सोने को बढ़ावा देने वाले कारण | FY25 Gold and Equities

    इस साल एक सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोना मजबूत हुआ है क्योंकि वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों ने भू-राजनीतिक तनाव और घटती ब्याज दरों के बीच सोना जमा किया है। सोने को पारंपरिक रूप से एक सुरक्षित-संपत्ति माना जाता है, खासकर आर्थिक अनिश्चितता, उच्च मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक तनाव को देखते हुए।

    अबंस होल्डिंग्स के सीईओ चिंतन मेहता की मानें तो ब्याज दरों में गिरावट, भू-राजनीतिक तनाव में वृद्धि और केंद्रीय बैंक की खरीद ने इस साल सोने को अधिक चमकाया है।

    मेहता के अनुसार ‘‘यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर की बैठक के दौरान ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती करने के हालिया फैसले ने सोने की मांग बढ़ा दी है। मध्य पूर्व में क्षेत्रीय संघर्ष एक अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में योगदान करते हैं। इसके अलावा, भू-राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव चल रहा है, जिससे यह परिसंपत्ति वर्ग और भी अधिक आकर्षक हो गया है।’’ FY25 Gold and Equities

    Pune Helicopter crashes: पुणे में हेलीकॉप्टर में लगी आग, सभी मरे!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here