हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Nasa News: अं...

    Nasa News: अंतरिक्ष से आई सुनीता विलियम्स को लेकर खुशखबरी!

    Nasa News

    Sunita Williams: वाशिंगटन (एजेंसी)। कई महीनों से विल्मोर बुच के साथ अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की एक नई और लेटेस्ट फोटो आई है, जिसमें सुनीता विलियम्स एकदम स्वस्थ नजर आ रही हैं। नासा की ये नई फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई है, जिसमें वह स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू स्पेसक्राफ्ट की विंडो से बाहर की ओर देखती नजर आ रही है। Nasa News

    इसको पोस्ट करते हुए नासा ने इमेज डिस्क्रिप्शन लिखा कि नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने एक्सपीडिशन 72 स्वेटर में स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू स्पेसक्राफ्ट की गोल खिड़की से बाहर झांक रही है। जब वह पृथ्वी की ओर देखती हैं तो पृथ्वी से आने वाली हल्की रोशनी से उनका चेहरा चमक उठता है। गौरतलब है कि इससे पूर्व आई सुनीता विलियम्स की तस्वीर ने दुनियाभर को हैरान कर दिया था। उस फोटो में सुनीता विलियम्स के स्वास्थ्य काफी खराब लग रहा था और वजन भी गिरा हुआ नजर आ रहा था। Nasa News

    HKRN Recruitment 2024: हरियाणा सरकार ने की नौकरियों की भरमार, अब कोई भी नहीं रहेगा बेरोजगार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here