हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home देश Maharashtra E...

    Maharashtra Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! बिजली सस्ती, बिजली बिल होंगे कम!

    Maharashtra News
    Maharashtra Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! बिजली सस्ती, बिजली बिल होंगे कम!

    Maharashtra Electricity Bill: मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में आगामी पांच वर्षों में बिजली दरों में कुल 26 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। इस प्रक्रिया की शुरुआत पहले वर्ष में ही 10 प्रतिशत की कटौती से होगी। यह राज्य के इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब बिजली की दरें इतने बड़े पैमाने पर घटाई जा रही हैं। Maharashtra News

    ऊर्जा विभाग का प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “राज्य के इतिहास में पहली बार बिजली दरों में पहले साल 10 प्रतिशत और पाँच सालों में कुल 26 प्रतिशत की कमी की जाएगी। हम इस निर्णय के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।”

    पूर्व में याचिकाएं एमईआरसी को सौंपी जाती रही हैं

    उन्होंने बताया कि पूर्व में विद्युत दरों में बढ़ोतरी के लिए याचिकाएं एमईआरसी को सौंपी जाती रही हैं, लेकिन इस बार महावितरण (MSEDCL) ने पहली बार दरों में कटौती के लिए याचिका दायर की थी, जिसे आयोग ने मंजूरी दे दी है। यह आदेश घरेलू, औद्योगिक और वाणिज्यिक सभी प्रकार के उपभोक्ताओं पर लागू होगा। फडणवीस ने बताया कि राज्य के लगभग 70 प्रतिशत उपभोक्ता, जो प्रति माह 100 यूनिट से कम बिजली का उपयोग करते हैं, उन्हें दरों में पूरे 10 प्रतिशत तक की राहत मिलेगी।

    इसके अतिरिक्त, किसानों को दिन के समय में भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 को तेजी से लागू किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से कृषि कार्यों के लिए सतत और अक्षय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग बढ़ाया जाएगा। फडणवीस ने यह भी कहा कि आगामी वर्षों में बिजली खरीद समझौतों में हरित ऊर्जा (Green Energy) पर विशेष बल दिया जाएगा, जिससे बिजली उत्पादन की लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी और राज्य की ऊर्जा व्यवस्था अधिक टिकाऊ बनेगी। Maharashtra News

    Haryana Electricity Bill: हरियाणा में बिजली दरों में इजाफा, बिजली के रेट और स्लैब में बदलाव, उपभोक्त…