हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    Indian Railways : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब इन स्टेशनों पर भी रुकेगी 3 एक्सप्रेस रेल!

    Indian Railway News
    Indian Railway News

    Indian Railways : गैटोर जगतपुरा, धांनक्या एवं ढींढा स्टेशनों पर विभिन्न रेलसेवाओं का ठहराव

    रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु खजुराहो-उदयपुर-खजुराहो (KHAJURAHO UDAIPUR CITY EXPRESS) प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का गैटोर जगतपुरा पर, जयपुर-मारवाड़ ( JAIPUR MARWAR JN EXPRESS) प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का धांनक्या एवं ढींढा पर, वाराणसी सिटी-जोधपुर-वाराणसी सिटी (Marudhar Express) रेलसेवाओं का धांनक्या स्टेशनों पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। Indian Railways

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:- Rajasthan News

    • गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.10.23 से खजुराहो से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा गैटोर जगतपुरा स्टेशन पर 21.48 बजे आगमन एवं 21.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19666, उदयपुर-खजुराहो प्रतिदिन एक्सप्रेस जो दिनांक 06.10.23 से उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह गैटोर जगतपुरा स्टेशन पर 05.56 बजे आगमन एवं 05.58 बजे प्रस्थान करेगी।
    • गाडी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड़ जं. प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 07.10.23 से जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा धांनक्या स्टेशन पर 05.54 बजे आगमन एवं 05.55 बजे प्रस्थान करेगी।
    • गाडी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड़ जं. प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 07.10.23 से जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा ढींढा स्टेशन पर 06.08 बजे आगमन एवं 06.09 बजे प्रस्थान करेगी।
    • गाडी संख्या 14853, वाराणसी सिटी-जोधपुर (त्रि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 07.10.23 से वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा धांनक्या स्टेशन पर 12.25 बजे आगमन एवं 12.27 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी सिटी (त्रि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस जो दिनांक 07.10.23 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह धांनक्या स्टेशन पर 12.48 बजे आगमन एवं 12.50 बजे प्रस्थान करेगी।
    • गाडी संख्या 14863, वाराणसी सिटी-जोधपुर (त्रि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.10.23 से वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा धांनक्या स्टेशन पर 12.25 बजे आगमन एवं 12.27 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी (त्रि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस जो दिनांक 08.10.23 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह धांनक्या स्टेशन पर 12.48 बजे आगमन एवं 12.50 बजे प्रस्थान करेगी।
    • गाडी संख्या 14865, वाराणसी सिटी-जोधपुर (साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 12.10.23 से वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा धांनक्या स्टेशन पर 12.25 बजे आगमन एवं 12.27 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14866, जोधपुर-वाराणसी सिटी (साप्ताहिक) एक्सप्रेस जो दिनांक 11.10.23 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह धांनक्या स्टेशन पर 12.48 बजे आगमन एवं 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। Indian Railways

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan News : गहलोत सरकार की प्रदेशवासियों को बड़ी राहत !

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here