हमसे जुड़े

Follow us

27.2 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home देश Rajasthan Hig...

    Rajasthan Highway: राजस्थान वालों के लिए खुशखबरी, ये नया हाईवे इन जिलों से होकर गुजरेगा, इस तारीख से हो जाएगा शुरू, जानें रूट

    Rajasthan Highway
    Rajasthan Highway: राजस्थान वालों के लिए खुशखबरी, ये नया हाईवे इन जिलों से होकर गुजरेगा, इस तारीख से हो जाएगा शुरू, जानें रूट

    Rajasthan Highway: जयपुर (गुरजंट सिंह)। राजस्थान वालों के लिए अच्छी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार राजस्थान में एक नया हाईवे बनकर तैयार हो गया है। ये हाईवे फोर लेन का है। ये फोर लेन हाईवे राजस्थान में बांदीकुई से लेकर जयपुर तक बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, इसके चालू होने के बाद लोग दिल्ली से जयपुर कम समय में पहुंच सकेंगे। बांदीकुई से लेकर जयपुर तक ये जो नया हाईवे बनाकर तैयार किया गया है, ये दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बनाया गया है। बांदीकुई से लेकर जयपुर तक इस फोर लेन हाईवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ) ने बनया है। ये हाईवे 67 किलोमीटर लंबा है। अभी किसी को भी दिल्ली से जयपुर जाना होता है, तो वो दो रास्तों से जाता है। एक है जयपुर हाईवे तो दिल्ली से जयपुर जाने के लिए दूसरा रास्ता दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए जयपुर जाता है। दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे से जयपुर तक की दूरी तय करने में चार घंटे लग जाते हैं।

    Weather: आसमान में दिखा ऐसा नजारा, देखकर डर गए लोग, बोले- यह क्या…मौसम विभाग का भी अपडेट देख लो

    दिल्ली से जयपुर जाने के ये दो रास्ते | Rajasthan Highway

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली-मुंबई से एक्सप्रेसवे से होकर जाने वाले लोग राजस्थान के दौसा जिले में बांधरेज टोल प्लाजा पर दिल्ली- मुबंई एक्सप्रेसवे से बाहर निकलते हैं और जयपुर-आगरा हाईवे (नेशनल हाईवे-44) पर जाते हैं। जयपुर-आगरा हाईवे पर भीड़भाड़ बहुत अधिक रहती है, जिसकी वजह से लोगों इस हाईवे को पार करने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। इससे लोगों को असुविधा होती है।

    हाईवे को अगले महीने यातायात के लिए खोल दिया जाएगा | Rajasthan Highway

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर-आगरा हाईवे पर लोगों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बांदीकुई से लेकर जयपुर तक ये नया हाईवे बनाया है। बताया जा रहा है कि जब ये हाईवे चालू हो जाएगा तो लोगों का 12 किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा जांच के बाद इस हाईवे को अगले महीने यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं एनएचआई की ओर से बताया गया है कि इस नए हाईवे के चालू होने के बाद लोग दिल्ली से जयपुर की दूरी सवा तीन घंटे में तय कर पाएंगे।