हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    UP Railway Line: यूपी वालों के लिए खुशखबरी, इन गांवों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन

    UP Railway Line
    UP Railway Line: यूपी वालों के लिए खुशखबरी, इन गांवों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन

    UP Railway Line: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जनता के लिए एक और खुशखबरी सामने आई हैं, दरअसल प्रदेश में नई रेलवे लाइन बिछाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया हैं, प्रदेश में आवागमन व्यवस्था सरकार के इस फैसले के बाद और ज्यादा आसान हो जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस रेलवे लाइ के लिए 57 गांव में से 29 गांव के लिए जमीन अधिग्रहण का रास्त अब साफ हो चुका हैं। आनंदनर-घुघली नई रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही हैं, इस रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा और यह उत्तर प्रदेश के इस हिस्से के विकास को नई दिशा देगा।

    9 गांवों में जमीन अधिग्रहण का प्रस्तावm | UP Railway Line

    आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेलवे लाइन के लिए 9 गांवों मे जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव बनाया गया हैं, रेलवे टीम प्रस्ताव लेकर गई हैं, रेलवे धारा 21 ए को आगामी दिनों में इन गांवों मे जमीन अधिग्रहण के लिए जारी कर सकता हैं, 20 अगस्त को प्रकाशित होने के 3 दिन बाद भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 57 गांवों से गुजरने वाली नई रेलवे लाइन जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी, इसमें से 45 गांवों का अधिग्रहण महराजगंज जिला के उपभूमि अध्याप्ति विभाग द्वारा किया जाता हैं। इसके अलावा 12 गांव माधोपुर, रमवापुर, इंदरपुर, सरपतहा, लक्ष्मीपुर सुम्हाखोर, राजपुर, कम्पियरनगर, चौमुखा, बनभागलपुर, बसंतपुर, लोहरपुरवा, ठाकुरनगर, गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र में पड़ते हैं।

    57 में से 29 गांवों में अभी तक जमीन अधिग्रहण का रास्ता साफ

    इन गांवों में गोरखपुर से जमीन अधिग्रहण होने वाला हैं, 57 में से 29 गांवों में अभी तक जमीन अधिग्रहण का रास्ता साफ हो चुका हैं, जिला मुख्यालय से महुअवा तक सर्वे सहित अन्य कार्य पूरे हो चुके हैं, भुगतान की प्रक्रिया अभी चल रही हैं, रेलवे ने उप भूमि अध्याप्ति विभाग को इसके लिए ढाई अरब रुपये का अतिरिक्त बजट दिया हैं, अब महुआ से चेहरी तक कुल नौ गांवों में जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव बनाया गया हैं।

    429 करोड़ का टेंडर अभी तक जारी किया गया हैं | UP Railway Line

    53 किमी लंबी इस नई रेल लाइन के लिए रेल मंत्रालय ने 57 गांव में 194 हेक्टेयर जमीन खरीदेगी, 1.11 अरब से अधिक का भुगतान अभी तक किया गया हैं। 17 गांवों में अधिग्रहण के लिए 71.5 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की गई हैं। रेलवे ने रोहिणी नदी पर रेल सेतु बनाने का टेंडर जारी किया हैं। रेलवे न भूमि अधिग्रहण के अलावा अन्य कार्य शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की हैं, क्योंकि यह एक विशेष परियोजना हैं, 429 करोड़ रुपये के टेंडर इसके लिए जारी किए जा चुके हैं। घुघली-आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही हैं, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि 9 और गांवों में जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार हैं।

    Uttarakhand Helicopter crashes: अहमदाबाद के बाद अब उत्तराखंड में बड़ा हादसा! गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्…