हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Haryana News: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए आई अच्छी खबर, इस विभाग में निकलेगी बंपर भर्ती, ये रहेगी योग्यता

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए आई अच्छी खबर, इस विभाग में निकलेगी बंपर भर्ती, ये रहेगी योग्यता

    Haryana News: चंडीगढ़। हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार, नई शिक्षा नीति के अनुसार जल्द ही हरियाणा के प्राइमरी स्कूलों में संस्कार अध्यापकों की नियुक्ति होगी। ये टीचर मिनिस्ट्री आॅफ कल्चरल एंड अफेयर्स भारत सरकार व देश की एक नामी संस्था के तत्वावधान में सभी प्राइमरी स्कूलों में नियुक्त किए जाएंगे। वहीं इसके लिए बाकायदा सिलेबस भी तैयार किया जा रहा है। यह अध्यापक अंशकालिक होंगे और यह हररोज दो घंटे ही विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। यह अध्यापक नए सत्र से स्कूलों में शिक्षा देते हुए नजर आएंगे।

    Brahmi: दिमागी ताकत बढ़ाने वाली भारतीय जड़ी-बूटी जो विदेशों में हो रही है मशहूर

    33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित | Haryana News

    केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ के तहत इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा पास है। साथ ही आवेदक की आयु प्रदेश में नियुक्ति नियमों के अनुरूप 18 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि एससी, एस.टी. या भूतपूर्व सैनिकों या उनके आश्रितों, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को इसमें तीन वर्ष की छूट रहेगी। इसके अलावा इसके 33% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

    निदेशक ने बताया कि चयनित प्राइमरी स्कूलों में नियुक्त संस्कार अध्यापकों को महज दो घंटे ही अपनी सेवाएं देनी होगी। इसके एवज में उन्हें 9240 रुपये के आस-पास वेतनमान दिया जाएगा। यदि एक गांव में एक स्कूल है तो उनकी ड्यूटी उसी स्कूल में होगी। यदि गांव में दो प्राइमरी स्कूल हैं तो अलग-अलग दिनों या एक-एक घंटा दोनों स्कूलों में सेवाएं देनी होगी। किसी बड़े गांव या कस्बे में दो से अधिक प्राइमरी स्कूल होने पर वहां एक से अधिक अध्यापकों की नियुक्तियां हो सकेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here