हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश Goods Train D...

    Goods Train Derailed: फिर एक ट्रेन दुर्घटना! बेपटरी हुई मालगाड़ी

    Sawai Madhopur News
    सांकेतिक फोटो

    Goods Train Derailed: भरतपुर (एजेंसी)। राजस्थान में सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुम्बई रेलमार्ग पर शनिवार देर रात दिल्ली की तरफ से मुम्बई की तरफ जा रही एक मालगाड़ी का डिब्बा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि जैसे ही मालगाड़ी सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची उसी समय गंगापुर सिटी की तरफ बी केबिन के पास मैन लाइन से लूप लाइन पर लेते वक्त मालगाड़ी के इंजन की ओर से तीसरे नम्बर का डिब्बा पटरी से उतर गया। डिब्बा पटरी से उतरते ही ड्राइवर ने ब्रेक लगाए, जिससे ट्रेन मौके पर ही रुक गई। Sawai Madhopur News

    Jio Diwali Dhamaka: जियो का दिवाली धमाका : 699 रु में 4जी फोन

    घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और पटरी से उतरे डिब्बे को मालगाड़ी से अलग करवाकर मालगाड़ी को एक तरफ किया। अधिकारियों के अनुसार जिस जगह ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा वह लूप लाइन है, लिहाजा रेलवे यातायात पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। Sawai Madhopur News

    APAAR ID: क्या आपके बच्चे की बनी है अपार आईडी? जानें क्या है अपार आईडी और इसके बैनीफिट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here