हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home राज्य पंजाब खेत में बने क...

    खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी

    Abohar News
    अबोहर। टूटा हुआ ताला, स्प्रे वाली ड्रमी और खेत में हुई चोरी के बारे में जानकारी देते हुए किसान।

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। उपमंडल के गांव गद्दाडोब में बीती रात अज्ञात चोरों ने खेत में बने कमरे का ताला तोड़ कर वहां से कीटनाशक दवा (Pesticide Medicine) का छिड़काव करने वाले दो मशीनी पंप सहित हजारों रुपए का अन्य सामान चोरी कर लिया। लेकिन संभवत: पकड़े जाने का शक होने पर वे चोर उक्त सारा सामान रास्ते में ही फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित रविंद्र सिंह ने थाना सदर पुलिस को शिकायत देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग की है। Abohar News

    पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने बताया कि उसका गांव के नजदीक ही खेत है जहां पर बने कमरे में उसने कृषि संबंधी कीमती सामान रखा हुआ था। रविंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने उसके कमरे का ताला तोडकर वहां से कीमती स्प्रे मशीनों सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। लेकिन किसी प्रकार का शक होने पर वे उक्त सारा सामान रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सुबह गुरुद्वारा साहिब की ओर से हुई मुनादी में कहा गया कि किसी का कृषि संबंधी कीमती सामान सड़क किनारे पड़ा हुआ। जिस पर उसने मौके पर पहुंच कर अपने सामान की पहचान की। रविंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाही की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– अज्ञात मृतक की पहचान, शव का पोस्टमार्टम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here