हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home सरसा गोरीवाला चौकी...

    गोरीवाला चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

    Sirsa
    सांकेतिक फोटो

    अभद्र व्यवहार को लेकर सीएम से हुई थी शिकायत

    गोरीवाला (सच कहूँ न्यूज)। Goriwala News: डबवाली जिला पुलिस के गोरीवाला चौकी के इंचार्ज जयवीर बैनीवाल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिकायत के बाद की गई। चकजालू गांव की सरपंच सरोज रानी और अन्य पंचों ने कुछ लोगों द्वारा उनके गांव के प्रति आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल की शिकायत दर्ज करवाई थी। Sirsa

    आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने गांव गोरीवाला और झुट्टीखेड़ा के दो व्यक्तियों को धारा 172 के तहत 20 घंटे तक हिरासत में रखा। इस कार्रवाई और चौकी इंचार्ज के अभद्र व्यवहार की शिकायत गोरीवाला के एक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के सरसा दौरे के दौरान की। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर एसपी डबवाली निकिता खट्टर ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर पुलिस लाइन डबवाली भेज दिया है। Sirsa

    यह भी पढ़ें:– देवेंद्र के हत्यारों पर रासुका लगाने की मांग, महापंचायत की चेतावनी