हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शहर को इलेक्ट...

    शहर को इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग से मिलेगा शुद्ध पर्यावरण: महापौर

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News : शहर को इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग से मिलेगा शुद्ध पर्यावरण: महापौर

    सरकारी, गैर सरकारी विभाग एकजुट होकर इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दें: डीएम

    • नगर निगम का जनपद को ईवी लाइट हाउस सिटी बनाने का प्रयास: नगर आयुक्त | Ghaziabad News
    • इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल से प्रदूषण मुक्त होगा शहर,नगर आयुक्त की कार्य योजना को लगे पंख, सिटी एक्सीलेटर वर्कशॉप कार्यशाला संपन्न | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविन्द्र सिंह)। Ghaziabad News: नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की कार्य योजना के तहत ”सिटी एक्सीलेटर वर्कशॉप” कार्यशाला का भव्य आयोजन साहिबाबाद के कौशांबी स्थित रेडिसन ब्लू होटल में संपन्न हुआ कार्यशाला में डीएम इंद्र विक्रम सिंह, महापौर सुनीता दयाल,जीडीए अतुल वत्स, सीडीओ अभिनव गोपाल, जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह और दिल्ली सरकार से शहजाद आलम स्पेशल कमिश्नर ट्रांसपोर्ट मुख्य रूप से शामिल हुए। Ghaziabad News

    आरएमआई इंडिया फाउंडेशन की डायरेक्टर सहमिता के जरिए कार्यशाला में मौजूदअधिकारीयों ,गणमान्यों का प्लांट देकर स्वागत किया गया। और भव्य कार्यशाला की शुरूआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से की गई। कार्यशाला में इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रति लोगों में जागरूक लाने को विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें सभी ने अपने अपने स्तर से लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग के लिए मोटिवेट किया गया। और उसकी उपयोगिताओं बताया गया।

    नगर निगम इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग बढ़ाएं : महापौर

    निगम महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम के जरिए आयोजित सिटी एक्सीलेटर वर्कशॉप कार्यशाला की सराहना करते हुए इसे प्रदूषण काम करने का बड़ा माध्यम बताया।और इसकी सराहना भी। कार्यशाला में उन्होंने प्रदूषण मुक्त शहर बनाने में इलेक्ट्रिक व्हीकल की महत्वपूर्ण भूमिका को बताते हुए, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर आयोजित कार्यशाला की शुरूआत हुई है। Ghaziabad News

    जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को भी इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में इलेक्ट्रिक व्हीकल का अहम योगदान होगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग से शहर को शुद्ध पर्यावरण मिल सकेगा।

    एकजुट होकर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग करें : डीएम

    डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के प्रति मोटिवेट किया। और सभी को एकजुट होकर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग करने के लिए और इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिक से अधिक इंडस्ट्रीज को भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने आवाहन किया। गाड़ियां बनाने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जोर दे और ज्यादा से ज्यादा शहर में चार्जिंग पॉइंट बनाने की प्लानिंग को सफल बनाने के लिए मोटिवेट किया। श्री सिंह सरकारी और गैर सरकारी सभी विभागों को भी एकजुट होकर इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    Ghaziabad News

    इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइट हाउस के रूप में तैयार होगा शहर : मालिक

    नगर आयुक्त विक्रमादिय सिंह मलिक ने कहा कि गाजियाबाद जिले को शीघ्र ही आने वाले 6 से 7 माह में इलेक्ट्रिकव्हीकल लाइट हाउस के रूप में तैयार किया जाएगा। जिससे अन्य नगर निगम भी इसी तर्ज पर कार्य करेंगे। नगर आयुक्त कहा कि फिलहाल शहर में 50 ई बस भी कार्य कर रही है, गाजियाबाद नगर निगम में भी ई-रिक्शा कार्य कर रहे हैं। अन्य व्हीकल भी इलेक्ट्रिक आधार पर हो तैयार किए जा रहे है। उत्तर प्रदेश नगर निगम में गाजियाबाद पहला नगर निगम है जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल की कार्यशाला का आयोजन हुआ। Ghaziabad News

    लखनऊ। कानपुर और गाजियाबाद में इलेक्ट्रिक व्हीकल के ऊपर विशेष रूप से कार्य चल रहा है। कार्यशाला में कार्यक्रम के उपरांत अलग-अलग पैनल डिस्कशन भी हुई. जिसमें सभी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर अपनी-अपने विचार साझा किए गए। हर में 25 से अधिक इलेक्ट्रिक पॉइंट और 110 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट लगाने की तैयारी गाजियाबाद नगर निगम के जरिए की जा रही है। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, डॉ संजीव सिन्हा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार, मुख्य अभियंता एनके चौधरी, डॉ अनुज सिंह आदि अधिकारी, जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय आदि मौजूद रहे।

    नगर निगम की कार्यशाला में इन्होने लिया हिस्सा | Ghaziabad News

    नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि आयोजित सिटी एक्सीलेटर वर्कशॉप कार्यशाला में नगर निगम के अलावा अन्य प्रशासनिक सरकारी विभाग भी शामिल हुए। जिसमें यूएसआरटीसी, परिवहन विभाग, पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग, विद्युत विभाग आवास विकास परिषद व अन्य सरकारी विभागों ने भी उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में प्राइवेट सेक्टर से विकल बनाने वाली कंपनियों ने भी उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। जिसमें बजाज हीरो, महिंद्रा, पिज्जो, बीएडी की रिप्रेजेंटेटिव उपस्थित हुए।

    जिनके जरिए टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और फोर व्हीलर व्हीकल बनाए जाते हैं, अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग को लेकर अपना-अपना पक्ष सभी के ने रखा। चार्जिंग पॉइंट लगाने वाले स्टैटिक्स, अदानी, के जरिए अधिक से अधिक शहर में चार्जिंग पॉइंट लगाने के लिए अपना विषय रखा। इसी के साथ-साथ ऐसी कंपनियां जो इलेक्ट्रिक व्हीकल का अधिक से अधिक इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसमें जोमैटो, युलो, डिलीवरी व अन्य संबंधित ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया और अपना एक्सपीरियंस साझा किया। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– नहर से सड़ी-गली हालत में तैरता मिला शव!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here