नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि सरकार रूसी सेना में भर्ती 69 भारतीयों की रिहाई का इंतजार कर रही है। जयशंकर ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न की जवाब में कहा कि यह भी बताया जा रहा है संकेत मिले हैं कि भारतीय नागरिकों को रूस की सेना में भर्ती होने के लिए गुमराह किया गया था। सीबीआई ने भी इस मामले में 19 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस मामले में मानव तस्करी के सबूत सामने आए हैं और सबसे ज्यादा तस्करी के मामले आंध्र प्रदेश के है। उन्होंने कहा, ‘हमें जल्दबाजी में यह नहीं कहना चाहिए कि रूस इस मामले में गंभीर नहीं है। वहां की सरकार का अपने वादे पर कायम है और यह महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्री ने कहा, ‘हमें बहस में पड़ने की बजाय 69 लोगों को वापस लाने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि भारतीय नागरिक विदेशी सेना में सेवाएं नहीं दे सकते। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ताजा खबर
व्यापक औद्योगिक निवेश ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और शासन में हुए सुधारों पर मुहर लगाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमं...
Kaithal News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तेज पटेल व तविशा ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया
तविशा ने स्वर्ण पदक जीतकर...
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ गहन मंथन
200 प्रतिभागियों ने 50 ...
प्रताप नगर से ताजेवाला-लाल ढांग की सड़क पर लगातार दुर्घटनाओं का खतरा
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजें...
600 यूनिट मुफ्त बिजली: बड़ी संख्या में लोग बिजली बिल भरना ही भूले
कई परिवारों को आ रहे जीरो...
Khanna Police: खन्ना पुलिस ने लगाया समाधान कैंप, मौके पर ही शिकायतों का किया निपटारा
खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/स...
PRTC Employees: वेतन न मिलने पर भड़के पीआरटीसी कर्मचारी, रोष प्रदर्शन कर निकाला गुस्सा
सैकड़ों की संख्या में एकत्...















