हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश कोरोना संक्रम...

    कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार : सत्येंद्र जैन

    Satyendra Jain
    Satyendar Jain: आप नेता एवं पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की जमानत को लेकर दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला!

    नयी दिल्ली l दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तैयार है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा है कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार पूरी तैयार है। दिल्ली सरकार स्थिति पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है और सरकार कोई भी जोखिम मोल लेना नहीं चाहती।

    इसलिए पहले से ही हमने अपने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया है। साथ ही दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा गया है। कोरोना के प्रसार को बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार टेस्ट, ट्रेस एवं ट्रीट के सिद्धान्त पर काम कर रही है। कोरोना मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही है। वहीं, जरूरत पड़ने पर आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

    उन्होंने लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीनेशन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि इलाज से बेहतर रोकथाम है। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं ली है या सिर्फ पहली डोज ही ली है, उन सभी को जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवाना चाहिए। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनकर निकलें, इससे ज़्यादातर मामलों को रोका जा सकता है। दिल्ली में भले ही कोरोना के मामले बढ़े हैं लेकिन अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अभी सामान्य है।

    इसके अलावा एक्सई वेरिएंट को विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जल्द ही दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा और महामारी के प्रसार को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए 20 अप्रैल को बैठक करेगी। इसमें आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here