हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    Government Hospital Barnala: सरकारी अस्पताल बरनाला को मिली नई एम्बूलैंस, मीत हेयर ने दिखाई हरी झंडी

    Barnala News
    Barnala News: सरकारी अस्पताल बरनाला को मिली नई एम्बूलैंस, मीत हेयर ने दिखाई हरी झंडी

    बरनाला (सच कहूँँ/गुरप्रीत सिंह)। Government Hospital Barnala: पंजाब सरकार राज्यवासियों को उच्च स्तरीय व समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है। इसी के तहत सरकार राज्यवासियों को आम आदमी क्लीनिकों सहित अन्य सुविधाएं दे रही है। उपरोक्त शब्द लोकसभा मैंबर संगरूर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सोमवार को यहां जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लैक्स बरनाला से एम्बूलैंस को हरी झंडी दिखाने दौरान कहे। उन्होंने डिप्टी कमिशनर टी बैनिथ की उपस्थिति में एम्बूलैंस की चाबियां सिविल सर्जन डॉ. बलजीत सिंह को सौंपी। Barnala News

    उन्होंने कहा कि भले ही सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रयास व सुधार किए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यों में समाज सेवियों व दानी सज्जणों का भी अहम योगदान है। उन्होंने करीब 16 लाख की एम्बूलैंस दान करने के लिए दानी सज्जन बलतेज सिंह भुल्लर (मैक लाईफ डेयरी वाले) के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बरनाला दानी सज्जनों की धरती है, जोकि किसी भी मुश्किल समय में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही सरकार बरनाला के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं पर विशेष जोर दे रही है, लेकिन एमरजैंसी सुविधाएं जितनी अधिक हों, उतनी ही बेहतर है, क्योंकि मरीज के लिए पहला इक घंटा गोल्डन आॅवर होता है।

    जिस दौरान अगर समय पर इलाज हो जाए तो कीमती जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को घरों के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए बनाए आम आदमी क्लीनिकों में अब गर्भवती महिलाओं को भी स्वास्थ्य सेवाएं देनी शुरु कर दी है। इस मौके चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट राम तीर्थ मन्ना, मैंबर एससी कमिशन रुपिन्दर सिंह शीतल, प्रधान नगर कौंसिल बरनाला गुरजीत सिंह रामनवासिया, मैक लाईफ डेयरी से सुखमिन्दर सिंह, हाकम सिंह व गुरतेज सिंह भुल्लर मौजूद रहे। Barnala News

    यह भी पढ़ें:– Heavy Rain: उकलाना में तेज बरसात ने किसानों की मुश्किलों को किया दूर व जमकर बरसे बदरा