हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गौवंश को लम्प...

    गौवंश को लम्पी से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

    Jaipur News
    पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया

    औषधियों की पर्याप्त आपूर्ति के साथ तेजी से हो रहा टीकाकरण – पशुपालन मंत्री

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि लम्पी स्किन बीमारी से गौवंश को बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पूरी सजगता और सतर्कता के साथ हरसंभव प्रयास सुनिश्चित किया जा रहा है। इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए औषधियों की पर्याप्त आपूर्ति के साथ ही गौवंश का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। श्री कटारिया मंगलवार को राज्य विधानसभा में लम्पी रोग के संबंध में हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सदन में सदस्यों ने इस बीमारी को लेकर जो चिंता जाहिर की है और सुझाव दिए हैं, उन पर राज्य सरकार गंभीरता से अमल करेगी। उन्होंने आश्वस्त किया किगोट पॉक्स टीकों की पूरी राशि राज्य सरकार की ओर से वहन की जा रही है। केन्द्र सरकार के साथ भी राज्य सरकार निरंतर समन्वय बनाए हुए है। केंद्र से टीकों की आपूर्ति में पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा कार्मिकों की कमी दूर करने के लिए 200 पशु चिकित्सक अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस (यूटीबी) पर नियुक्त किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:– राजस्थान विधानसभा में हुआ हंगामा

    300 पशुधन सहायकों की भी यूटीबी पर नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि 1436 पशुधन सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने वाली है, जिनमें से 730 पशुधन सहायकों को फील्ड में नियुक्त कर दिया है, चयन बोर्ड से सूची आते ही शेष पदों पर भी शीघ्र नियुक्ति दे दी जाएगी। साथ ही 900 पशु चिकित्सकों की भर्ती के लिए परीक्षा कराकर दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया जा चुका है, हाईकोर्ट से अनुमति मिलते ही तुरंत यह पद भर दिए जाएंगे। कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार गायों को लेकर हमेशा संवेदनशील रही है। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने गौशालाओं का अनुदान छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने किया। वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले चार साल में गौशालाओं को 2 हजार करोड़ से अधिक का अनुदान दिया है, जो पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान पांच साल में दिए 499 करोड़ रुपए से चार गुणा अधिक है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here