हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी राज्य एवं राष...

    राज्य एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए एडवांस एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    Ambala News
    Ambala News: गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही दिया बच्ची को जन्म

     सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर मे कमी लाने का प्रयास

    अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के राजमार्गों व राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित ट्रोमा केयर सेंटरों के लिए एडवांस एम्बुलेंस खरीदी जाएं ताकि दुर्घटना होने पर पीड़ित को ट्रोमा केयर सैंटर तक लाते वक्त जान का जोखिम न हो। इससे जहां सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी, वहीं घायलों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध होने से गंभीर स्थिति में पहुंचने से बच जाएंगे। मुख्य सचिव सोमवार को यहां ‘हरियाणा सडक सुरक्षा फण्ड रूल्स’ के तहत बनाई गई ‘फण्ड प्रबंधन कमेटी’ की तीसरी बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश की सभी सड़कों का निरीक्षण करवाकर दुर्घटना संभावित बिन्दुओं तथा सडकों के जंक्शन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे दुर्घटना के कारणों का पता चल सके। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा उनकी परिधि में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के डाटा का पुलिस विभाग द्वारा सही ढंग से विश्लेषण करने के निर्देश दिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं के असली कारणों का पता लगाकर भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

    सड़क सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर चलेंगे अभियान

    मुख्य सचिव ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिये कि वे प्रतिमाह जिला सड़क सुरक्षा कमेटियों की बैठक बुलाएं एवं दुर्घटना की जांच, ब्लैक स्पॉट सुधार, सडक निरीक्षण से संबंधित अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेंजे ताकि विश्लेषण कर त्रुटियों को दूर किया जा सके। उन्होंने सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग्स को भी हटाने के निर्देश दिए ताकि वाहन चालकों का ध्यान भटकने के कारण दुर्घटना न हो।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।