हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सरकार का बड़ा ...

    सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं की एमएसपी 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ी

    Agricultural reform

    नई दिल्ली। कृषि सुधार विधेयकों को लेकर एमएसपी पर मचे हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने रबी की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा की है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को संसद में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि सरकार ने गेहूं, चना, मसूर, सरसों, जौ और कुसुम के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की है। कृषि मंत्री ने कहा कि इसके साथ सरकार ने साबित कर दिया है कि एमएसपी और एपीएमसी को खत्म नहीं किया जाएगा।

    कृषि मंत्री ने कहा, ”रबी की बुआई शुरू होने से पहले ही सरकार ने छह रबी की फसलों की एमएसपी पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीए की बैठक में बढ़ाने का फैसला लिया है। गेहूं की एमएसपी 50 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि के साथ 1975 रुपए हो गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।