हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सरकार का नया ...

    सरकार का नया आर्थिक पैकेज एक ढकोसला: राहुल

    Rahul's misery and Congress politics

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के कोरोना प्रभावित तथा स्वास्थ्य संबंधी क्षेत्र के लिए सोमवार को घोषित आर्थिक पैकेज को ढकोसला करार देते हुए मंगलवार को कहा कि इससे किसी को फायदा नहीं होगा। गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘वित्तमंत्री के ‘आर्थिक पैकेज’ को कोई परिवार अपने रहने-खाने-दवा-बच्चे की स्कूल फीस पर खर्च नहीं कर सकता। पैकेज नहीं, एक और ढकोसला।

    कल ही वित्त मंत्री ने की थी घोषणा

    गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना महामारी से तबाह अर्थव्यवस्था में को पटरी पर लाने के लिए सोमवार को एक और राहत पैकेज की घोषणा की जिसमें कोरोना प्रभावित क्षेत्र के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 50 हजार करोड़ रुपये तथा अन्य कई क्षेत्रों के लिए घोषणा की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।