हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ राज्यपाल ने प...

    राज्यपाल ने पंजाब के पांच नए मंत्रियों कोे दिलाई शपथ

    Chandigarh News
    Chandigarh News: राज्यपाल ने पंजाब के पांच नए मंत्रियों कोे दिलाई शपथ

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) ने सोमवार को पंजाब के पांच नये कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यहां राजभवन में एक सादा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने किया। Chandigarh News

    नई कैबिनेट में हरदीप सिंह मुंडियां (विधायक साहनेवाल), बरिन्द्र कुमार गोयल (विधायक लहरा), तरुणप्रीत सिंह सौंद (विधायक खन्ना), डॉ. रवजोत सिंह (विधायक शामचुरासी) और महेंद्र भगत (विधायक जालंधर पश्चिम) शामिल हैं। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. बलबीर सिंह, लाल चंद कटारूचक, हरभजन सिंह ईटीओ और कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल थे। इस अवसर पर कई विधायक, पार्टी नेता, वरिष्ठ नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी और नवनियुक्त मंत्रियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, पीछे बैठी महिला की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here