हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के रा...

    हरियाणा के राज्यपाल ने किया राजभवन में ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

    Hoisted The Flag

    चंडीगढ़। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजभवन परिसर में आयोजित समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और राज्य के वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। काेरोना के चलते राजभवन में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में आर्य ने प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि और युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण का डट कर मुकाबला करने के साथ ही प्रदेश में विकास की गति धीमी नहीं पड़ने दी है। इसके लिये वह बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता आंदोलन में देश के लोगों ने जाति, धर्म सम्प्रदाय से उपर उठ कर एकजुटता से लडाई लड़ी थी, उसी प्रकार कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए भी प्रदेशवासियों ने एकजुटता दिखाई है।

    उन्हें गर्व है कि हरियाणा की वीर धरती पर उन्हें लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आर्य ने कहा कि आज का दिन भारतवासियों के लिए बड़े गर्व और गौरव का दिन है। देश की आजादी के लिए शहीद-ए-आजम सरदार भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, नेताजी सुभाष चंद्रबोस, चंद्रशेखर आजाद और जाने-अनजाने हजारों देशभक्तों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। इसी प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर, मौलाना आजाद जैसे नेताओं ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य किया। सभी वीर शहीदों को नमन् करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा के वीरों का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।