हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Road Accident: राज्यपाल पुरोहित के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन जवान घायल

    Pathankot
    Road Accident: राज्यपाल पुरोहित के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन जवान घायल

    अचानक गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा | Pathankot

    • पठानकोट से अमृतसर की ओर आ रहा था राजपाल का काफिला

    पठानकोट (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सुरक्षा कर्मचारियों को मामूली चोटें आई। जिनको गुरुनानक देव अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। दुर्घटना सुरक्षा कर्मचारियों की गाड़ी का अचानक टायर फटने से हुई है। तीन घायल कर्मचारियों में दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान है जबकि एक चंडीगढ़ पुलिस का सिपाही है। गुरु नानक देव अस्पताल इलाज के दौरान उनके खून के नमूने लिए गए हैं। परीक्षणों के साथ-साथ, एक्स-रे और सीटी स्कैन भी किए जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें कोई गंभीर चोट तो नहीं लगी है। वहीं सुरक्षाकर्मियों के साथ आए पंजाब पुलिस और रोड सेफ्टी फोर्स के जवान उनका इलाज कर रहे हैं। Pathankot

    बुधवार बाद दोपहर करीब 1:30 बजे राज्यपाल के सुरक्षा कर्मचारियों की एक गाड़ी, अचानक टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार तीन सुरक्षा कर्मचारियों को चोटें आई है। जिसके बाद उन्हें जीएनडीएच भेजा गया। राजपाल का काफिला दुर्घटना के समय पठानकोट से अमृतसर की ओर आ रहा था। हादसा अटारी बाघा बॉर्डर के रास्ते में घरिंडा के पास हुआ। सीआरपीएफ के घायल जवानों के नाम विकास उपाध्याय और राकेश कुमार बताए जा रहे है, जबकि चंडीगढ़ पुलिस का जवान का नाम कुशल सिंह है बताया जा रहा है। डाक्टरों के अनुसार घायल पुलिस कर्मचारियों की हालत खतरे से बाहर है। Pathankot

    यह भी पढ़ें:– Punjab Police: पठानकोट में दिखे सात संदिग्ध, पुलिस ने जारी किया स्कैच

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here