हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home देश New Governor:...

    New Governor: पंजाब समेत 9 राज्यों के बदले गए राज्यपाल, देखें पूरी लिस्ट

    New Governor
    New Governor: पंजाब समेत 9 राज्यों के बदले गए राज्यपाल, देखें पूरी लिस्ट

    New Governor: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार और रमन डेका को राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से विज्ञप्ति यह जानकारी दी गई। विज्ञप्त के अनुसार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल, डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी. एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया है।

    Toll Collection New System: टोल को लेकर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने लिया बड़ा फैसला, मौजूदा सिस्टम किया खत्म…

    इसके अलावा तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कटारिया के पास चंडीगढ़ के प्रशासक की भी जिम्मेदारी है। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस बीच, श्रीमती मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी संभाल रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया। विज्ञप्ति के अनुसार उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here