हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home सरसा अमित शाह देने...

    अमित शाह देने आ रहे हैं सरसा को बड़ी सौगात?

    Sirsa News
    सरसा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली

    सरसा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली | (Sirsa News)

    • केंद्रीय गृहमंत्री की सरसा रैली होगी ऐतिहासिक : कांडा

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद कांडा (Govind Kanda) ने कहा कि 18 जून को सरसा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली ऐतिहासिक होगी और यह रैली प्रदेश की अब तक हुई रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। वे रविवार को हिसारिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। साथ ही उन्होंने सभी को रैली में आने का न्यौता भी दिया। कांडा ने कहा कि आप सभी इस रैली में बढ़ चढ़कर भाग लें। बसों की चिंता मत करना, गांवों में जितनी बसों की मांग होगी उपलब्ध करवाई जाएंगी। केवल कार्यालय में बसों की संख्या लिखवानी होगी। (Sirsa News)

    उन्होंने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार की नौ साल की उपलब्धियां रैली में जनता के समक्ष रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत को सम्मान दिलाने वाले और देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाले प्रधानमंत्री का हम सबको साथ देना होगा ताकि देश विश्वगुरू बन सके। बैठक में भागीरथ गुप्ता, हलोपा के प्रदेश सचिव कृष्ण लाल सैनी, जिला प्रधान जय सिंह कुसुंभी, अग्रवाल सभा के प्रधान गोरव गोयल, जयप्रकाश भोलूसरिया, पूर्व सरपंच जगजीत सिंह, रोहताश पूर्व एमसी राजू लाडवाल, मुरारी लाल सरपंच कंवरपुरा आदि मौजूद थे। कांडा ने कहा कि रैली में देश में 55 सालों में जो काम नहीं हुए, मोदी ने 9 साल में उससे कहीं ज्यादा काम करवाए और असंभव कार्यों को संभव किया। (Sirsa News)

    यह भी पढ़ें:– IMD Alert: आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here