हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More

    Ramraj News: दशमेश पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों का ग्रेजुएशन सेरेमनी धूमधाम से आयोजित

    Ramraj News
    Ramraj News: दशमेश पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों का ग्रेजुएशन सेरेमनी धूमधाम से आयोजित

    रामराज (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Ramraj News: दशमेश पब्लिक स्कूल में किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस खास मौके पर बच्चों को ग्रेजुएशन कैप, गाउन और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जसवंत सिंह सहोता, डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता और प्रधानाचार्य आमिर खान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ग्रेजुएशन ड्रेस में सजे बच्चों को मंच पर देखकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। Ramraj News

    समारोह के दौरान बच्चों ने कविता पाठ, रंगारंग नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उनकी मासूम अदाएं और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियां अभिभावकों और शिक्षकों के लिए यादगार बन गईं।

    विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता ने कहा कि यह दिन बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह उनकी औपचारिक शिक्षा की दिशा में पहला बड़ा कदम है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। Ramraj News

    कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका अरोड़ा, नेहा देओल, हरप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, अमृतपाल कौर, स्वाती, रीटा छाबड़ा, शालू राठी, प्रिया चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– Delhi High Court: दिल्ली उच्च न्यायालय ने परिषद की सीट रिक्त घोषित करने के आईसीएआई के निर्णय को किया रद्द