हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home खेल पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी की बच्चों एवं युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने की पहल की ग्राम पंचायतों ने की सराहना

    Meerut News
    पूज्य गुरु जी की बच्चों एवं युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने की पहल की ग्राम पंचायतों ने की सराहना

    बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का जिला स्तरीय खेलों में सुनहरा अवसर मिला

    मेरठ। बच्चों एवं युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने तथा खेलों के माध्यम से उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य से डेरा सच्चा सौदा के पूजनीय संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में समय-समय पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर समिति (Shah Satnam Ji Green S Welfare Committee) द्वारा विभिन्न स्तरों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेकों मेडल अर्जित किए हैं। Meerut News

    इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद मेरठ के विकासखंड मवाना क्षेत्र स्थित ग्राम रहावती के मिनी चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल चयन परीक्षण (ट्रायल) आयोजित किए गए। इस प्रतियोगिता में लगभग 300 किड्स ,टीन ऐज वॉरियर व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों में रिले रेस, एक टांग की दौड़, 800 मीटर की दौड़ ,गुलस्टिक, बास्केटबॉल, जैवलिन थ्रो, व अंधा झोटा खेलों का आयोजन हुआ।

    पहल समाज के लिए अत्यंत उपयोगी

    चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हरियाणा के सिरसा में पूज्य गुरुजी के सानिध्य में खेलने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में ग्राम खालिदपुर के प्रधान धीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आसपास की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

    प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सच्चे नम्र सेवादारों, ब्लॉक प्रेमी सेवकों, ग्राम प्रेमी सेवकों तथा सच्ची प्रेमी समिति के सदस्यों द्वारा खिलाड़ियों के लिए मैदान की व्यवस्था एवं अल्पाहार की समुचित तैयारी की गई। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सत्येंद्र इन्सां, हरपाल इन्सां, मनीष इन्सां, राजकुमार इन्सां, सतीश पाठनपुरिया इन्सां सहित सुंदर सिंह इन्सां, किरण पाल इन्सां, अजीत इन्सां, रवि इन्सां, अजय शर्मा इन्सां, वीरेंद्र शर्मा इन्सां, नेत्रपाल इन्सां, ओमवीर इन्सां, देशराज इन्सां और सुरेंद्र इन्सां आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। Meerut News