हमसे जुड़े

Follow us

22.7 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खरखौदा को जिल...

    खरखौदा को जिला बनाने की उठी मांग, सोहटी ग्राम पंचायत ने किया प्रस्ताव पास

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: खरखौदा को जिला बनाने की उठी मांग, सोहटी ग्राम पंचायत ने किया प्रस्ताव पास

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: उप मंडल के गांव सोहटी में सरपंच की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गोहाना की जगह खरखौदा को जिला बनाने की मांग की गई। बैठक में जितेंद्र राणा ने कहा कि सरकार द्वारा गोहाना को जिला बनाने की योजना प्रस्तावित है। जिसमें खरखौदा को गोहाना में शामिल करने की की बात कही जा रही है परंतु खरखौदा क्षेत्र के आमजन द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। क्योंकि खरखौदा से गोहाना काफी दूर पड़ता है। जबकि सोनीपत खरखौदा की कर्मस्थली है। Kharkhoda News

    उन्होंने कहा कि गांव सोहटी को सोनीपत जिले में रखा जाए। यदि सरकार को नया जिला बनना ही है तो गोहाना की बजाय खरखौदा को ही जिला बना दिया जाए। क्योंकि आज खरखौदा एशिया के नक्शे पर है। एशिया का सबसे बड़ा मारुति का प्लांट खरखौदा क्षेत्र में लगा हुआ है यह क्षेत्र देश की राजधानी से मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। गांव में हुई ग्राम सभा की बैठक में पूरे गांव वासियों ने हाथ उठाकर खरखौदा को सोनीपत में ही रहने का समर्थन किया और कहा यदि खरखौदा को गोहाना में मिलने की सरकार की मांशा रही तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर शमशेर , समुद्र , विकास, सोहटी ग्राम पंचायत के सभी मेंबर आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– हांसी में कपड़े के शोरूम संचालक से मांगी 50 लाख रंगदारी