हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home सरसा ट्रयू एजूकेशन...

    ट्रयू एजूकेशन ग्लोईंग स्कूल में भव्य वार्षिक उत्सव शंखनाद का आयोजन

    Sirsa News
    ट्रयू एजूकेशन ग्लोईंग स्कूल में भव्य वार्षिक उत्सव शंखनाद का आयोजन

    नन्हें-मुन्ने बच्चों ने डोरेमोन, जंगल बुक पर दी अपनी मनमोहक प्रस्तुति

    डबवाली। उपमंडल के गांव मोडी में गोरीवाला-संगरिया रोड पर स्थित ट्रयू एजूकेशन ग्लोईंग स्कूल में बीते दिवस भव्य वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह शंखनाद का आयोजन स्कूल के प्रांगण में किया गया। जिसमें एन.एस.आई.ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने मुख्य अतिथि, एस.एच.ओ. सदर शैलेंद्र कुमार, एस.एच.ओ. (महिला) श्रीमती कमला पूनिया, प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला उप-प्रधान अमित मेहता, रेडियोलॉजिस्ट व सोशल वर्कर डॉ. विवेक करीर, आर्य समाज के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार आर्य, स्नेकमैन खुशी मोहम्मद कुरैशी, फेमिली कंटेंट क्रियेटर संदीप सिंह, अमित गुप्ता, जीवन दास (अवैतनिक राजकीय सेवा) ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। Sirsa News

    विद्यालय की छात्राओं व अध्यापिकाओं ने प्रवेश द्वार पर तिलक लगाकर व पुष्पवर्षा कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। सर्वप्रथम मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने विद्या की देवी मां सरस्वती देवी की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित की और माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। तदोपरांत स्कूली बच्चों ने गणपति बप्पा मौरेया के जयघोष के साथ गणेश वंदना शंखनाद का आगाज किया। इसके बाद नन्हें-मुन्ने बच्चों ने डोरेमोन, जंगल बुक पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महाभारत पर आधारित नारी शक्ति, बहादुरी के प्रतीक सम्भा जी, भक्त प्रह्लाद की कोरियोग्राफी ने दर्शकों को भाव-विभोर और पंजाबी भांगड़ा की थाप पर नाचने को मजबूर कर दिया।

    स्कूली परीक्षाओं एवं स्पोर्ट्स में स्टेट, नेशनल व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

    इस दौरान अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कुलभूषण शर्मा ने कहा कि ग्रामीण आंचल में ऐसा स्कूल होना बेहद ही गौरव का विषय है। उन्होंने प्रिंसिपल व प्रबंधक समिति सदस्यों के प्रयासों का सराहनीय बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि एस.एच.ओ. (महिला) श्रीमती कमला पूनिया ने भी संबोधित किया और रेडियोलॉजिस्ट व सोशल वर्कर डॉ. विवेक करीर ने एक गीत से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रिंसिपल होशियार सिंह ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कारवान बनाना, सामाजिक व संस्कृति से अवगत कराना, नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों का ओवरऑल डेवलपमेंट, स्किल बेस्ड एक्टिविटी, ट्रयू एजुकेशन, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण, पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा, पेड़-पौधे लगाना सिखाया जाता है।

    कार्यक्रम के दौरान स्कूली परीक्षाओं एवं स्पोर्ट्स में स्टेट, नेशनल व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र के शरीरदानी परिवारों, रक्तदानी महानुभावों, स्नेकमैन, सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक समिति से रोहित मेहता व दीदार सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। मंच संचालन स्कूली छात्राओं ने सामूहिक तौर पर किया। इस मौके आस-पास के गांवों से सरपंच, पंच, अभिभावकों सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। Sirsa News