हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home खेल स्पोर्ट्स अकै...

    स्पोर्ट्स अकैडमी नानुआना के नेशनल खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य रोड शो

    Sirsa News
    स्पोर्ट्स अकैडमी नानुआना के नेशनल खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य रोड शो

    ग्रामीणों ने फूल-मालाओं व नोटों के हार पहनाकर बढ़ाया हौसला, खो-खो में शानदार प्रदर्शन

    Honor of the National-Level Athletes: खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव नानुआना में नेशनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में शहीद भगत सिंह युवा क्लब और ग्राम पंचायत की ओर से भव्य रोड शो निकाला गया। स्पोर्ट्स अकैडमी नानुआना (Sports Academy Nanuana) के खिलाड़ी सलोनी, सोनू और लखविंदर को फूलों से सजी गाड़ी में बैठाकर गांव में घुमाया गया, जहां ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को फूल-मालाएं व नोटों के हार पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। Sirsa News

    पूरे गांव में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला और खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व जताया गया। अकादमी कोच पवन कुमार ने बताया कि जूनियर खिलाड़ी सलोनी ने 30 मार्च को उड़ीसा के कटक में आयोजित जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वहीं सोनू और लखविंदर ने 10 जनवरी को गुजरात के सूरत में आयोजित सब-जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    उन्होंने बताया कि सलोनी पुत्री राजेंद्र कुमार, सोनू पुत्री जिया राम और लखविंदर पुत्र सुभाष कुमार अकैडमी के होनहार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरपंच हीरालाल ने तीनों खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर शहीद भगत सिंह युवा क्लब के इंद्रपाल, रमेश, सुनील, समाजसेवी आदराम, सुरेंद्र, मघाराम, माणी सरां, जितेंद्र, कृष्ण शिला, नवाब सिंह, धनपत, अमृतपाल, रंजीत, सुखबीर, नरेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्पोर्ट्स अकैडमी नानुआना के कोच पवन कुमार, नतेन और सुनील वर्मा का भी स्वागत करते हुए बच्चों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए आभार व्यक्त किया। Sirsa News