हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More

    ‘आशीर्वाद रत्न’ सम्मान से नवाजे जाएंगे ग्रीनमैन विजयपाल बघेल

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: 'आशीर्वाद रत्न' सम्मान से नवाजे जाएंगे ग्रीनमैन विजयपाल बघेल

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Ashirwad Ratna: अतुल्य भारत कार्यक्रम के तहत आईआईएम मुंबई के सभागार में 27 सितंबर को इस वर्ष के 32वें प्रतिष्ठित आशीर्वाद सम्मान देश की चार विभूतियों को प्रदान किए जायेंगे।ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के निदेशक रंजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्रीनमैन विजयपाल बघेल को ‘आशीर्वाद रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। Ghaziabad News

    जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की विश्वव्यापी समस्या को ध्यान में रखकर इस वर्ष ही पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्शियत को ‘आशीर्वाद रत्न’ देने की पहली बार घोषणा की है जिसके लिए प्रकृति सुरक्षा के लिए जीवन समर्पित करने वाले ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरितऋषि विजयपाल बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर अकेले चयनित किया गया है। इनको पहिले भी दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान पर्यावरणीय क्षेत्र में विशिष्ट सेवाकार्य करने पर मिल चुके हैं। Ghaziabad News

    पत्रकारिता के क्षेत्र में नवभारत टाइम्स की बिजनेस एडिटर सुधा श्रीमाली, संगीत के क्षेत्र में संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह तथा गायन के क्षेत्र में मो. रफी म्यूजिकल इंस्टीट्यूट के शाहिद रफी सहित कुल चार विभिन्न क्षेत्रों में उच्चकोटि की ख्यातिप्राप्त प्रतिभाओं को ‘आशीर्वाद रत्न-2024’ सम्मान मिल रहा है। भारतीय वृक्ष न्यास के साथ देश के पर्यावरण प्रेमियों में बघेल को ‘आशीर्वाद रत्न’ सम्मान की घोषणा होने पर खुशी की लहर दौड़ गई है। सम्मान समारोह आशीर्वाद द्वारा आईआईएम मुंबई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय जीवन बीमा निगम तथा भारत पैट्रोलियम आदि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– अनाज मंडी में सस्ते भाव पीट रहा किसान का सोना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here