हमसे जुड़े

Follow us

21.5 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ पार्क में फैल...

    पार्क में फैली गदंगी, कैसे करें सैर?

    Grunge spread in the park, how to walk?
    • लोगों ने नगर पालिका कर्मियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

      शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

    नारायणगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सरकार जहां स्वच्छता को लेकर जहां बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते उसके दावों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ताजा मामला रूद्राक्ष पार्क की सफाई व्यवस्था का ही देख लें, जहां चारों गन्दगी का आलम है। इसके चलते यहां भ्रमण करने आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    शहरवासी मनिका, रंजीत कपूर, नन्दा, राजेन्द्र तारा, देवेन्द्र कुकु, रविन्द्र, पालाराम आदि ने कहा कि पार्क में चारों तरफ बड़ा-बड़ा घास और गंदगी का आलम पसरा हुआ है। शहर के लोग यहां सुबह शाम सैर करते हैं और बड़ी घास होने पर जंगली जीव जंतु के काटने का डर बना हुआ है। यहां देखरेख के लिए माली होता था, लेकिन कई महीनों से अब वह भी दिखाई नहीं दे रहा है। नगरपालिका का कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने नगरपालिका में कई बार शिकायत भी की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

    • क्या कहते हैं नपा चेयरमैन

    नगरपालिका के चेयरमैन श्रवण कुमार ने कहा कि नगरपालिका में सचिव, जेई, एमई, सैन्टरी इंस्पैक्टर डैपूटेशन पर दो दिन के लिए आते हैं। ऊपर से पार्षदों की हाउस बैठक एक साल से नहीं हुई है। जिस पर नगरपालिका के सभी काम व विकास कार्य रूके पड़े हैं। उन्होंने डीसी से लेकर मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत भी की है। लेकिन हाउस की बैठक न होने पर यह स्थिति बनी हुई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।