हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ सीएम मनोहर ला...

    सीएम मनोहर लाल के छोटे भाई गुलशन खट्टर का निधन

    Gulshan Khattar

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के छोटे भाई गुलशन लाल का शुक्रवार तड़के गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि गुलशन निमोनिया से पीड़ित थे। वे रोहतक के भिवानी चुंगी के पास परिवार के साथ रहते थे और गांव में खेती-किसानी करते थे। शाम तीन बजे शीला बाईपास स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित भाजपा के मंत्री, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए रोहतक में पहुंचना शुरू कर दिया है।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले के गांव बनियानी में रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित पांच भाई और दो बहने हैं। सबसे बड़े मनोहर लाल, उसके बाद जगदीश लाल, चरणजीत खट्टर, गुलशन लाल खट्टर व सबसे छोटे विजय खट्टर हैं। गुलशन लाल पहले गांव बनियानी में ही रहते थे। बाद में रोहतक के भिवानी चुंगी स्थित राजेंद्र कॉलोनी में मकान बना लिया और परिवार के साथ रहने लगे। गुलशन लाल गांव में पुस्तैनी जमीन पर खेती करते थे। वह अपने हिस्से की जमीन के अलावा अन्य चारों भाईयों की जमीन पर भी खेती करते थे। गुलशन लाल को अक्सर खेतों में ट्रैक्टर चलाते, ट्यूबल से सिंचाई करते व फसल काटते देखा जाता था।

    मुख्यमंत्री के भाई जगदीश लाल दिल्ली के रोहिणी में रहते हैं जबकि चरणजीत रोहतक के प्रीत विहार तथा विजय गुरुग्राम में परिवार के साथ रहते हैं। पांच भाईयों की दो बहनें संतोष और सुमन भी हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रविंदू राजू, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा सहित अनेक लोगों ने गुलशन लाल खट्टर के निधन पर शोक प्रकट किया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।