हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें न्यूयार्क में...

    न्यूयार्क में बंदूकधारी ने डॉक्टर की हत्या की, छह घायल

    Gunman, Killed, Doctor, New York, Injured, Hospital

    न्यूयार्क। अमेरिका में न्यूयार्क शहर के एक अस्पताल में नौकरी खो चुके एक डॉक्टर ने अस्पताल भवन के अंदर गोलीबारी की, जिसमें एक डॉक्टर की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर सफेद मेडिकल प्रयोगशाला कोट पहने और एक राइफल के साथ ब्रांक्स लेबनन अस्पताल की 16वीं और 17वीं मंजिलों पर जाकर गोलीबारी की।

    आग लगाने की भी कोशिश

    एक समय में उसने खुद को आग लगाने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन की तलाशी के दौरान पुलिस को बाद में उसका शव मिला। पुलिस को आशंका है कि उसने गोलीबारी के बाद खुद को गोली मार ली थी। मेयर बिल डी ब्लैसिओ ने संवाददाताओं से कहा कि एक चिकित्सक की मौत हो चुकी है और कई अन्य लोग घायल हैं जो अभी जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि पुलिस या मेयर ने तुरंत बंदूकधारी या पीड़ितों की पहचान बताने से इंकार किया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।