गुरदयाल इन्सां का पूरा जीवन मानवता को समर्पित रहा: हरचरण इन्सां

pilibanga
  • पीलीबंगा में देहदानी गुरदयाल इन्सां की स्मृति में नामचर्चा आयोजित
  • – गुरदयाल इन्सां का पूरा जीवन मानवता को समर्पित रहा: हरचरण इन्सां
  • परिवार ने पांच जरूरतमंदों को राशन वितरित किया

पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज)। 107 वर्षीय देहदानी गुरदयाल सिंह इन्सां स्मृति ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा रविवार को स्थानीय नामचर्चा घर में आयोजित हुई। ब्लॉक भंगीदास भगवान दास इन्सां के अनुसार नामचर्चा में कविराज मास्टर मोमनचंद ने विनती शब्द प्रस्तुत किया। इस दौरान कविराजों ने भजनों के माध्यम से सतगुरू की महिमा सुनाई व अशोक इन्सां ने ग्रन्थ में से व्याख्या पढ़कर सुनाई। नामचर्चा में परिवार की ओर से पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया।
राजस्थान की 45 सदस्यीय कमेटी के हरचरण सिंह इन्सां ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद करना ही असल में सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि गुरदयाल सिंह इन्सां ने जीवन भर डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा में रहते हुए सेवा कार्य किए। उन्होंने पूरे परिवार को सतगुरू के चरणों से जोड़े रखा। धन्य हैं ऐसे वृद्ध सेवादार गुरदयाल सिंह इन्सां जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता भलाई के कार्यांे में व्यतीत किया।

भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

गुरदयाल सिंह इन्सां ने पुत्र जिला के 25 मेम्बर बसंत सिंह इन्सां ने अपने पिता की जीवनी पर प्रकाश डाला। राष्टÑीय कमेटी के सम्पूर्ण सिंह इन्सां ने साध-संगत से सच्चे दाता रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मानवता भलाई को समर्पित कार्यो में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने पूज्य गुरू जी के पवित्र वचनानुसार माता-पिता की सेवा करने का संदेश दिया।

13 को सेवा कार्य के लिए कोलायत जाएगी बस

ब्लॉक भंगीदास भगवानदास ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को पवित्र धाम कोलायत में सेवा कार्यो के लिए ब्लॉक की साध-संगत बस द्वारा कोलायत धाम जाएगी। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सुखमन्द्र सिंह रमाणा ने भी संबोधित किया। नामचर्चा में डेरा श्रद्धालु जगरूप सिंह इन्सां व बसंत सिंह इन्सां के परिवार की ओर से पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इससे पूर्व नामचर्चा में पहुंचे डेरा अनुयायियों, परिजनों इत्यादि ने गुरदयाल सिंह इन्साां के चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर यूथ 45 मेम्बर लखजीत सिंह इन्सां, जगजीत सिंह इन्सां, डबली सरपंच जगतार सिंह इन्सां, पूर्व सरपंच अजमेर सिंह इन्सां, हरचरण बराड़, अवतार सिंह बिरदी, मनजीत इन्सां, जसकरण इन्सां, रमेश सिंधी इन्सां, 15 सदस्यीय कमेटी के राजू सिंधी, गुरचरण सिंह इन्सां, सुरेश कुमार लोंगवाला, कुलदीप सिंह इन्सां डबलीराठान, 45 सदस्यीय कमेटी के प्रगट सिंह, लाभ सिंह, सुजान बहनें व बड़ी तादाद में साध-संगत मौजूद थी।
बॉक्स
नगर भंगीदास टहलसिंह ने बताया कि 22 जनवरी को गांव कमाना में सच्चे दाता, रूहानी रहबर पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज का पावन अवतार दिवस मनाया जाएगा जिसका समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।