हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गुरमीत सिंह व...

    गुरमीत सिंह व सुखदेव दत्त बने एएसआई, कैबिनेट मंत्री अरूणा चौधरी ने लगाया स्टार

    Gurmeet, Sukhdev, ASI, Minister Aruna Chaudhary, Punjab

    लंबे समय से अरूणा चौधरी के साथ सुरक्षा कर्मी के तौर पर
    तैनात हैं दोनों कर्मचारी

    गुरदासपुर(सरबजीत सागर)। पिछले लंबे समय से दीनानगर की विधायका व कैबिनेट मंत्री अरूणा चौधरी के साथ सुरक्षा कर्मी के तौर पर सेवा निभाते आ रहे हवलदार गुरमीत सिंह व हवलदार सुखदेव दत्त को आज पुलिस विभाग द्वारा तरक्की देते एएसआई बना दिया गया है। इस संबंधी आज यहां एक विशेष समारोह किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री अरूणा चौधरी और जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी द्वारा दोनों कर्मचारियों के कंधों पर स्टार लगा कर सम्मान दिया गया।

    दोनों कर्मचारी बहुत मेहनती और ड्यूटी प्रति ईमानदार

    इस मौके अरूणा चौधरी ने कहा कि सुखदेव दत्त पिछले सात सालों से उनके साथ ड्यूटी करते आ रहे हैं जबकि गुरमीत सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी गांव अवांखा चार सालों से बतौर सुरक्षा कर्मी सेवा निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों कर्मचारी बहुत मेहनती और ड्यूटी प्रति ईमानदार हैं और इसी कारण उनकी सिफारिश पर पुलिस विभाग द्वारा दोनों कर्मचारियों को हवलदार से तरक्की देकर एएसआई बनाया गया है।

    कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सोच पंजाब को तरक्की के रास्ते पर ले जाने की: अशोक चौधरी

    जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार जहां अपने वर्करों का पूरा मान सम्मान करती है वहीं ईमानदारी के साथ ड्यूटी करन वाले कर्मचारियों को भी समय -समय पर तरक्कियां देकर सम्मान करती है। उन्होंने दावा किया कि इस समय पर पंजाब के लोग सरकार की नीतियाँ व काम करने के ढंग से संतुष्ट हैं और मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सोच पंजाब को तरक्की की रास्ते पर लेजाने की है, जिसके लिए आम लोगों पर कर्मचारियों को भी दिल से सरकार का साथ देना चाहिए।

    समारोह दौरान नवनियुक्त एएसआई गुरमीत सिंह और एएसआई सुखदेव दत्त ने तरक्की दिए जाने के लिए कैबिनेट मंत्री अरूणा चौधरी, अशोक चौधरी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मौके हिंदु सुरक्षा समिति पंजाब के उप अध्यक्ष डॉ. हरिदेव अग्निहोत्री, एससी मोर्चा के जिला चेयरमैन जमीन बराड़, मनजीत सिंह मंज, नगर कौंसिल के पूर्व उप अध्यक्ष डॉ. दीपक निश्चल, सतीन्द्र डोगरा पप्पू, पूर्व चेयरमैन लाल चंद भावड़ा, सेवानिवृत डीएसपी बलबीर सिंह, सूबेदार मलकीत सिंह, धनराज सिंह, नवजोत सिंह, सरपंच गीता ठाकुर, यशपाल अवांखा, प्राण खजूरिया, मास्टर राजिन्दरपाल सिंह, रघवीर सिंह कलीजपुर, वरिन्दर, रोहित सैनी के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर उपस्थित थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।