हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश गुरुग्राम: ता...

    गुरुग्राम: तालाब में डूबे युवक का 17 घंटे बाद मिला शव

    Gurugram
    Gurugram गुरुग्राम: तालाब में डूबे युवक का 17 घंटे बाद मिला शव

    गुरुग्राम, संजय कुमार मेहरा। रविवार की शाम को पैर फिसलने से तालाब में गिरे युवक का 17 घंटे बाद सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने शव तालाब से निकाला। बताया जा रहा है कि युवक को तैरना नहीं आता था। इसलिए वह पैर फिसलने के साथ ही तालाब के गहरे पानी में डूबता चला गया। उसे डूबते हुए लोगों ने देखा भी, लेकिन बचाया नहीं जा सकता।

    जानकारी के अनुसार गांव कासन के तालाब में रोहित (24) पैर फिसलने से युवक डूब गया। जब वह तालाब में गिरा तो लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बचाया नहीं जा सकता। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इक_े हो गए। इसी बीच सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस व बचाव की टीमें मौके पर पहुंची। आईएमटी मानेसर थाना से कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय कुमार व फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंची। युवक की तलाश की गई, लेकिन घंटों की मेहनत के बाद भी वह नहीं मिला। एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। किश्ती के माध्यम से पूरे तालाश में टीम ने सर्च अभियान चलाया। रात 12 बजे तक सर्च अभियान चलाया गया। इसके बाद सुबह करीब 5 बजे फिर से टीम ने युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया। तब जाकर सुबह शव मिला और उसे बाहर निकाला गया। युवक की डूबने से मौत हो चुकी थी।