हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम गोल...

    गुरुग्राम गोली कांड: पुलिस ने जनता से मांगे वीडियो और फोटो

    Gurugram Firing Case

    सेक्टर-50 की आर्केडिया मार्केट में 13
    अक्तूबर को गनर ने मारी थी गोली

    • दोनों मां व बेटा की हो चुकी है मौत

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)।

    वैसे तो पुलिस जज कृष्णकांत शर्मा की पत्नी ऋतु व बेटे धु्रव कुमार को गोली मारे की घटना का पटाक्षेप कर चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने कहा है कि उसने आवेश में आकर यह कार्य किया था। अब पुलिस ने उस घटना से संबंधित वीडियो व फोटो आमजन से मांगे हैं, ताकि इसमें आगामी कार्रवाई की जा सके।

    बता दें कि बीती 13 अक्तूबर को सेक्टर-50 की आर्केडिया मार्केट के पास अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश कृष्णकांत शर्मा की पत्नी ऋतु व बेटे धु्रव कुमार को उनके गनर ने गोली मार दी थी। इसमें जांच के बाद पुलिस की ओर से बयान दिया गया कि यह कार्रवाई गनर ने आवेश में आकर की थी। पूछताछ में भी उसने यही कहा है।

    पुलिस द्वारा गनर बर्खास्त सिपाही महिपाल के खिलाफ सेक्टर-50 में मामला दर्ज करके डीसीपी ईस्ट की अगुवाई में एसआईटी गठित करके जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आमजन से पुलिस ने अनुरोध किया है कि उस दिन की घटना स्थल की वीडियो और फोटो उपलब्ध कराए जाएं। क्योंकि काफी वीडियो और फोटो उस दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

    उनके माध्यम से पुलिस इस केस की तह तक जाने का प्रयास करेगी। किसी भी व्यक्ति के पास वीडियो या फोटो होत तो वह सेक्टर-50 थाना के एसएचओ के मोबाइल नंबर-9205892111 पर भेज सकते हैं।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।