हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home Fraud Alert Cyber Crime: ...

    Cyber Crime: 53 गिरफ्तार, 56 करोड़ की ठगी का खुलासा

    Kaithal News
    Kaithal News : साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप्स में टास्क देने के नाम पर युवक से लुटे 53 लाख रूपये

    अकेले अक्टूबर में 12669 वारदातों को दिया अंजाम | Gurugram News

    • 22 केस गुरुग्राम के विभिन्न थानों में दर्ज | Gurugram News

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। गुरुग्राम पुलिस के साइबर थानों ने अक्टूबर माह में साइबर ठगी (Cyber Crime) के मामलों में 53 लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी के साथ उनसे देशभर में 12669 केसों में करीब 56 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा किया। इनमें गुरुग्राम के 22 केस थे। Gurugram News

    पुलिस उपायुक्त दक्षिण सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार गुरुग्राम साईबर पुलिस द्वारा साईबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा अक्टूबर महीने को साईबर अपराध जागरुकता माह के रूप में मनाया गया। इस दौरान गुरुग्राम साईबर पुलिस द्वारा 22 अलग-अलग केसों में 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा की गई ठगी की कुल 12,669 शिकायतें हरियाणा सहित देश के अलग-अलग राज्यों में मिलीं। इनमें 469 केस देशभर के पुलिस थानों में दर्ज हैं।

    इनमें से 22 केस गुरुग्राम में दर्ज हैं। गुरुग्राम पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया। इन वारदातों में 53 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए सभी 53 साईबर ठगों/आरोपियों के कब्जे से 74 सिम कार्ड मिले। इनका प्रयोग करके कुल 55 करोड़ 86 लाख 46 हजार 215 रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए साईबर ठगों से बरामद किए गए उपकरणों की जांच करके जानकारियां जुटाई जा रही हैं। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Jai Shankar on Canada : विदेश मंत्री ने किया हरदीप सिंह निज्जर पर बड़ा खुलासा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here