हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम पुल...

    गुरुग्राम पुलिस ने गुम हुए 38 लाख रुपये के 201 मोबाइल ढूंढकर मालिकों को सौंपे

    Gurugram-police
    • अपने गुम हुए मोबाइल पाकर मालिकों के खिले चेहरे
    • वर्ष 2022 में 700 मोबाइल ढूंढकर मालिकों को सौंपे थे

    संजय कुमार मेहरा
    गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने एक बार फिर से तकनीक का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में गुम हुए 201 कीमती मोबाइल ढूंढकर असल मालिकों को सौंपे हैं। इन मोबाइलों की कीमत करीब 38 लाख रुपये है। साईबर सेल मुख्यालय, पश्चिम, दक्षिण व मानेसर की पुलिस टीमों ने यह उपलब्धि हासिल की है। तलाश किए गए मोबाइल सहायक पुलिस आयुक्त अपराध प्रीतपाल सांगवान ने उनके असल मालिकों को सम्मानपूर्वक लौटाया।

    जब भी किसी का मोबाइल गुम होता है तो उसे मोबाइल संबंधी पूरी जानकारी के साथ शिकायत दर्ज करानी होती है। इससे पुलिस को मोबाइल की तलाश करने में मदद मिलती है। प्रीतपाल संागवान ने कहा कि आज के समय में मोबाइल हर व्यक्ति की मुख्य जरूरत बन गया है। बैंकिंग लेन-देन समेत अनेक जरूरी काम मोबाइल से ही किए जा रहे हैं। ऐसे में जब किसी का मोबाइल गुम हो जाता है तो उसका सारा डाटा भी साथ में गुम हो जाता है। पुलिस अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पूरी गंभीरता से लोगों के मोबाइल तलाश करती है। उन्होंने बताया कि साल के पहले दो महीने में ही पुलिस ने 38 लाख रुपये के 201 मोबाइल तलाश करके लोगों को सौंप दिए हैं। वर्ष 2022 में पुलिस ने करीब सवा करोड़ रुपये कीमत के 700 मोबाइल तलाशकर असल मालिकों को सौंपे थे।

    एसीपी बोले, ठगों से भी रहें सावधान

    एसीपी अपराध प्रीतपाल सांगवान ने लोगों से अनुरोध किया है कि गुरुग्राम पुलिस आपको जागरूक करने व अपराधों से बचने के लिए सूचित करती है कि साईबर ठग फोन, मैसेज, किसी भी सोशल साइट्स, ईमेल, लॉटरी, बिल कम कराने/माफ कराने, पॉलिसी रिन्यू, प्रीमियम भुगतान, वीडियो कॉलिंग, कॉलिंग, लिंक भेजकर इत्यादि विभिन्न माध्यमों से आपको प्रलोभन देकर या धमकी देकर आपसे आपकी निजी जानकारी प्राप्त करके ठगी करते है। इसलिए आप किसी भी तरह से आप कोई भी जानकारी सांझा ना करें। कोई साईबर अपराध होने पर इसकी शिकायत साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर अवश्य दें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here