हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश गुरुग्राम: रा...

    गुरुग्राम: राहुल गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को थमाया तिरंगा

    Rahul-Gandhi

    संजय कुमार मेहरा
    गुरुग्राम/नूंह। हरियाणा में प्रवेश करने पर फ्लैग सेरेमनी के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तिरंगा थमाया। एक तरह से राहुल गांधी ने ऐसा करके भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कद और बढ़ा दिया।
    कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को तिरंगा देने लगे। इसी दौरान राहुल गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तिरंगा थमा दिया। भले ही यह राहुल गांधी ने सामान्य तरीके से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को झंडा थमाया हो, लेकिन वहां मौजूद कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं शायद यह बात नागवार गुजरी। बाद में तिरंगा प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भी थामा।

    तिंरगा सेरेमनी में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तिरंगा सौंपने के बाद इस पर खूब चर्चाएं भी हुई। इससे यह संदेश भी साफ गया कि हरियाणा में हुड्डा के बिना कांग्रेस नहीं। यानी कांगे्रस की मजबूती के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा जरूरी है। ऐसा इसलिए भी कि कांग्रेस का हरियाणा में पिछले 8 साल से कोई संगठन ही नहीं है। यानी एक मात्र प्रदेश अध्यक्ष के सहारे कांग्रेस चल रही है। जब भूपेंद्र ङ्क्षसह हुंड्डा मुख्यमंत्री थे, जब अशोक तंवर हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष। तब भी कांग्रेस संगठन मजबूत नहीं हो पाया था।

    कुमारी शैलजा के साथ 36 का आंकड़ा रहा। हरियाणा में लगातार तीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एससी वर्ग से ही बनाए गए हैं। पार्टी ने एक तरह से ऐसा करके डैमेट कंट्रोल करने का प्रयास किया है, लेकिन हरियाणा कांग्रेस आपसी गुटबाजी से दूर नहीं रह पाती। तीनों नेता ही प्रदेश में कांग्रेस संगठन नहीं बन पाया। ऐेसे में 8 साल से कांग्रेस में अध्यक्ष ही बना है, बाकी कोई पदाधिकारी नहीं बनाए गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here