हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम ट्र...

    गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने गूगल के साथ किया अनुबंध

    Delhi Heavy Rain
    IMD Monsoon Update: मानसून की दस्तक: भारी बारिश से दिल्ली हुई पानी-पानी! आईएमडी ने किया ये बड़ा ऐलान!

    अब तुरंत मिलेगी ट्रैफिक की जानकारी

    • रूट डायवर्जन, सड़क हादसे व चेतावनी से बढ़ेगी परेशानी

    संजय मेहरा/सच कहूँ

    गुरुग्राम। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस टैफिक संचालन के साथ ट्रैफिक से जुड़ी तमाम जानकारियां आमजन तक पहुंचाने के लिए गूगल मैप का सहारा लेगी। इसके लिए पुलिस ने गूगल मैप के साथ अनुबंध किया है। अक्सर जाम से परेशान मिलेनियम सिटी वासियों को शहर में जाम, दुर्घटनाओं की जानकारियों गूगल मैप के जरिये पहुंचाई जायेगी।

    गूगल मैप पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा सड़क बन्द, ट्रैफिक डाईवर्जन चेतावनी आदि की जानकारी के बारे में साझा किया गया है। किसी विशेष तारीख या मैराथन के लिए किसी सड़क को बंद करने की योजना बनाती है तो यह जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध होगी। जब तक गुगल मैप पर रास्ता बन्द रहेगा, तब तक दूसरा वैकल्पिक मार्ग गूगल मैप पर दिखता रहेगा।

    इस प्रक्रिया का हाल ही में कई बार मौके पर परीक्षण किया गया जो पूरी तरह से खरा उतरा है। इसी तरह यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो यह जानकारी गूगल मैप पर तुरन्त दिखाई देगी और जो यात्री ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं, वे गूगल मैप में देख सकते है कि आगे सड़क दुर्घटना के कारण भीड हो रही है। ऐसे में वह किसी दूसरे वैकल्पिक मार्ग के जरिए जा सकते हैं। इस बारे में पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने मंगलवार को बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को समय रहते सही जानकारी उपलब्ध कराना है, जिससे उनका कीमती समय बर्बाद न हो।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।