हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फतेहाबाद में ...

    फतेहाबाद में बरसात के साथ गिरे ओले

    Hailstones sachkahoon

    हरियाणा के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के कई जिलों में रविवार को मौसम में बदलाव दिखा। दोपहर को सिरसा में हल्की बरसात हुई, वहीं फतेहाबाद में बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे। पानीपत, सोनीपत की तरफ तेज धूप खिली रही। हालांकि मौसम में अब दिनों दिन ठंडक बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर भी यहां दिखने लगा है। हरियाणा के फतेहाबाद में रविवार को सर्दी की पहली बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट आई। यहां दोपहर को अचानक मौसम खराब हो गया और इसके बाद आधे घंटे तक झमाझम बारिश का दौर चला। यहां भूना और घागड़ क्षेत्र में ओले भी गिरे। ओलावृष्टि से किसान चिंतित रहे। बरसात से सरसों और अगेती गेहूं की फसल में फायदा बताया जा रहा है, वहीं ओले से नवजात पौधों के खराब होने का खतरा भी है।

    सरसा में भी दोपहर साढ़े 12 बजे अचानक से मौसम बदल गया। आसमान में बादल घिर आए और कुछ देर बाद बरसात हुई। इसके आधे घंटे बाद फतेहाबाद में मौसम बदला था। हालांकि मौसम विभाग ने 6 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते अच्छी बरसात की चेतावनी दी थी, लेकिन हरियाणा में इसका ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा। फतेहाबाद में आज हुई भारी सर्दी के मौसम की पहली बारिश है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आई और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। किसान राजकुमार ने बताया कि बारिश के कारण किसानों को फायदा होगा। वहीं जिन गांव में ओलावृष्टि हुई है,उससे भी फसल को कुछ अधिक नुकसान नहीं होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here