हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home सरसा हलोपा सुप्रीम...

    हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा सरसा के स्थापना दिवस पर करेंगे चुनावी शंखनाद

    Sirsa News
    हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा सरसा के स्थापना दिवस पर करेंगे चुनावी शंखनाद

    डिंग मोड से श्री बाबा तारा कुटिया तक निकालेंगे रोड शो

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा के स्थापना दिवस पर 1 सितंबर को एचएलपी सुप्रीमो एवं सरसा के विधायक गोपाल कांडा (Gopal Kanda) चुनावी शंखनाद करेंगे। डिंग मंडी से दिल्ली पुल, हिसारिया बाजार, रानियां बाजार से श्री बाबा तारा कुटिया पर रोड शो निकाला जाएगा। यह जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने हिसारिया बाजार स्थित हलोपा कार्यालय में आयोजित कार्यकतार्ओं की बैठक के दौरान दी। Sirsa News

    बैठक में सरसा विधानसभा क्षेत्र के गांवों व शहरी क्षेत्र से काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और चुनावी शंखनाथ को लेकर अपने-अपने विचार भी रखे। कांडा ने कहा कि समाज, सनातन, गाय व गरीब की सेवा का अभियान जारी रखने के लिए विधायक गोपाल कांडा 1 सितंबर को सरसा के जन-जन से आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में सरसा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र पूरे इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रही। आगे भी विकास की बयार यूं ही बहती रहे इसलिए जरूरी है कि हलोपा का प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को मैं भी कांडा समझे और जनता के बीच जाकर विधायक की नीतियों व विकास कार्यों की जानकारी दे। Sirsa News

    ताकि लोग आगामी 1 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना एक-एक कीमती वोट गोपाल कांडा के पक्ष में दें और 20 हजार मतों से रिकॉर्ड जीत हो। जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए कार्यकतार्ओं को निर्देश दिए। गोबिंद कांडा की अपील पर सभी कार्यकतार्ओं ने हाथ उठाकर जन-जन को हलोपा की नीतियों के बारे अवगत करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शहर के सभी वार्डों व सभी 31 गांवों से कांडा के परिवार के सदस्य मौजूद थे। Sirsa News

    ‘पावन महापरोपकार दिवस’ के भंडारे को लेकर आई जरुरी सूचना!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here