हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दुर्घटना में ...

    दुर्घटना में दिव्यांग मां व बेटी की मौत, बेटा गंभीर घायल

    Road Accident, Rajsthan, Tibbi, Handicapped Woman, Die

    टिब्बी (प्रभुराम/सच कहूं न्यूज)। कस्बे में टिब्बी-हनुमानगढ़़ मार्ग पर रविवार शाम को सैंट्रल वेयर हाउस के पास एक कार ने ट्राई साईकिल में टक्कर मारी। कार की भंयकर टक्कर से साईकिल सवार दिव्यांग महिला व बालिका की मौत हो गई व मृतका का बेटा गंभीर घायल हो गया जिसे 108की मदद से टिब्बी से हनुमानगढ़ रैफर किया। दिव्यांग महिला की मौके पर मौत हो गई तथा बालिका की टिब्बी के सरकारी हस्पताल में ले जाते ही दम तोड़ दिया। दोनों मृतक मां-बेटी के शव टिब्बी सीएचसी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।

    जानकारी के मुताबिक टिब्बी के सलेमगढ मसानी निवासी मृतका दिव्यांग 40 वर्षीय वीरपाल पत्नी राज सिंह मजहबी सिख व मृतका की 15 वर्षीय बेटी अर्शदीप और बेटा गंभीर घायल 12 वर्षीय अजय ट्राईसाइकिल पर आ रहे थे। मृतका के बेटी और बेटा साइकिल को पीछे से धक्का दे रहे थे। इसी दौरान सामने आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मारी । टक्कर से कार व ट्राइ साईकिल क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गये। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । घटना की सूचना के बाद टिब्बी थानाधिकारी सुभाष चंद्र कच्छावा जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की।