हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राज्य स्तरीय ...

    राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ का परचम, आशु बेस्ट प्लेयर

    State-Level Wushu Championship: हनुमानगढ़। 26 से 28 मार्च तक बीकानेर में आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में जिले की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के खिलाड़ी दक्ष सहारण, आशु, कर्मवीर और दिव्या ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं मनीष कुमार और पारस कुमार ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा संदीप, हर्षित, हरमन कौर और योगिता ने कांस्य पदक जीतकर टीम की उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया। Hanumangarh News

    विशेष उपलब्धि के रूप में 48 किलोग्राम भार वर्ग में आशु को पूरे राजस्थान का बेस्ट प्लेयर अवार्ड प्रदान किया गया, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। मंगलवार को हनुमानगढ़ पहुंचने पर राजीव गांधी स्टेडियम में सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, मुख्य अतिथि अमित सहू, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, भाजपा नेता ओम सोनी, पूर्व पार्षद हिमांशु महर्षि, राज्य कर अधिकारी नितिन चुघ, कोच इकबाल सिंह, ओम सेन, देवेन्द्र पूनिया और जगतार सिंह मौजूद रहे।

    वक्ताओं ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई तथा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कोच शंकर सिंह नरूका, एडवोकेट राजीव चौधरी, राजेश खीचड़, अनिल सिहाग, विकास शर्मा, दिलीप रोहिल्ला, सोनू सेन सहित कई खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला वुशु संघ के संयोजक हेमन्त गोयल ने किया। Hanumangarh News