हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ का 103वां एपिसोड लगभग 560 स्थानों पर सुना गया

    Ludhiana News
    प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनते हुए भाजपाई।

    मोदी ने 15 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ फहराने अपील की | Ludhiana News

    •  ‘हर घर तिरंगा’ से लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा होगी : चुग

    लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा-निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) का 103वां एपिसोड टेलीकास्ट लुधियाना शहर के लगभग 95 वार्डो में 5 से 6 अलग अलग स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों और स्वं सुना गया। मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने बताया की मन की बात का कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई ऐसी घटनाओं का जिक्र किया जिनसे जनता सीधे तौर पर सरकार से जुड़ाव महसूस करती है। दरअसल हर महीने की अंतिम रविवार को पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संवाद करते है। Ludhiana News

    इसी कड़ी में ऋषि नगर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट सिविल लाइंस में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान, पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देवी, मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन विशेष रुप से उपस्थित हुए। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से जल संरक्षण और वृक्षारोपण करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से अपने घर में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया व हर घर तिरंगा परंपरा जारी रखने का आह्वान किया। वहीं सावन के पवित्र महीने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के तीर्थों का महत्व बढ़ा है और पूरी दुनिया से लोग इसे देखने आ रहे हैं। Ludhiana News

    पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा, हमारे पर्व, हमारी परंपराएं हमें गतिशील बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर हम सभी पूरे उत्साह से अमृत महोत्सव मना रहे हैं। अमृत महोत्सव के दौरान देशभर में करीब दो लाख कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा से लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा होगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सरपाल,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल, जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा, सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली, पंजाब भाजपा के प्रवक्ता गुरदीप सिंह गोशा, पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जतिंदर मित्तल, प्रवीन बंसल, राजीव कतना, सतिंदर सिंह ताजपुरिया, प्रेम मित्तल, अरुणेश मिश्रा सहित अन्य ने मन की बात सुनी।

    यह भी पढ़ें:– राजस्थान चुना गया बेस्ट कल्चरल टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here