हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी हरभगवान सिंह ...

    हरभगवान सिंह ने खेती के साथ पशुपालन को दिया बढ़ावा

    प्रगतिशील किसान। अच्छी कमाई का बना व्यवसाय, सब्जियों की भी कर रहा पैदावार

    डबवाली(सच कहूँ/राजमीत सिंह)। शहर से 20 किलोमीटर दूर गांव पन्नीवाला मोरिका में एक प्रगतिशील किसान ने खेती के साथ-साथ पशुपालन करने की ठानी और आज एक अच्छे प्रगतिशील किसान के साथ-साथ एक अच्छे पशुपालक भी बने हुए हैं। जो एरिया में अपना नाम कमा रहे हैं। प्रगतिशील किसान हरभगवान सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह ने बताया कि उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई करने के बाद खेती शुरू की और खेती-बाड़ी में उस समय में कोई खास आमदन नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने खेती के साथ-साथ कुछ नया करने की ठानी जिसमें उन्होंने पशुपालन के व्यवसाय की शुरुआत की।

    लगभग 10 साल के बाद अब वह पशुपालन का व्यवसाय कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता शुरू से ही खेती करते थे। परंतु फसल की पैदावार कम होने व रेट कम होने के कारण खेती से अच्छी आमदन नहीं ले पा रहे थे। जिसके चलते उन्होंने 2010 में बदलाव की खेती के साथ-साथ कुछ नया करने की सोची तो उन्होंने तीन-चार एकड़ सब्जीं के साथ पशुपालन को बढ़ावा दिया। उन्होंने बताया कि शुरू में उन्होंने 10-12 एचएफ गाय से डेयरी फार्म की शुरुआत की और अब उनके पास 20, 22 एचएफ गाय हैं।

    20 एकड़ जमीन है, पशुपालन के साथ सब्जियों की ले रहे पैदावार

    हरभगवान सिंह ने बताया कि उनके पास 20 गाय हैं, जिसमें हरधेनू व एचएफ गाय है। उन्होंने बताया कि जिसमें 30 से 35 लीटर दूध दे रही है। जबकि दूध 34-35 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास 20 एकड़ जमीन है, जिसमें वह पशुपालन के साथ उन्होंने 2 एकड़ में लहसून की खेती की हुई है और डेढ़ एकड़ में गोभी की फसल की बिजाई की हुई है। वह सब्जी को लोकल मंडियों में बेचकर अच्छी कमाई कर रहे हैं।

    खेती के साथ पशुपालन को बढ़ावा दें: हरभगवान

    प्रगतिशील किसान हरभगवान सिंह ने कहा कि सभी किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा देना चाहिए। जबकि किसान पशुओं का हरा-चारा खुद तैयार कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को भी अपनी आमदनी को बढ़ावा देने के लिए खेती के साथ कोई व्यवसाय शुरू करने की जरूरत है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।