हरदीप पुरी ने सविंदर के पुत्र को प्रधानमंत्री का शोक संदेश दिया

Hardeep Singh Puri

नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अफगानिस्तान के एक गुरूद्वारे में आतंकवादी हमले में मारे गये अफगानिस्तानी सिख सविंदर सिंह के पुत्र से यहां मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शोक संवेदना संदेश दिया। गत शनिवार को अफगानिस्तान के एक गुरूद्वारे में आतंकवादी हमले में मारे गये सविंदर सिंह के लिए सोमवार को यहां तिलक नगर स्थित गुरूद्वारा अर्जुन देव जी में अंतिम अरदास का आयोजन किया गया।

पुरी इस दौरान सिंह के पुत्र अर्जित सिंह और अन्य परिजनों से मिले। उन्होंने सिंह के पुत्र को प्रधानमंत्री का शोक संदेश भी दिया। अफगानिस्तान के भारत में राजदूत और अन्य अधिकारियों ने भी अंतिम अरदास में हिस्सा लिया। बाद में पुरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सविंदर सिंह अफगानिस्तान के गजनी प्रांत के रहने वाले थे। उनका परिवार कुछ वर्ष पहले यहां आ गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।