हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home अन्य खबरें सियाचिन में त...

    सियाचिन में तैनात जवानों को मोदी सरकार का तोहफा

    Hardship Alliance, Narendra Modi, Indian Army, Increases, Soldiers

    हार्डशिप अलाउंस मिनिमम हुआ 30 हजार

    नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को सियाचीन में तैनात सैनिकों के लिए हार्डशिप भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। केंद्र ने इसे बढ़ाकर सातवें वेतन आयोग की सिफारिश से भी ज्यादा कर दिया है।

    वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारियों के लिए हार्डशिप अलाउंस को बढ़ाकर 42,500 रुपया प्रति महीना कर दिया गया है।

    सातवें वेतन आयोग ने सिफारिश की थी कि सियाचीन में तैनात सैनिकों के लिए हार्डशिप अलाउंस 21 हजार से बढ़ाकर 31,500 रुपये किया जाना चाहिए। हालांकि सुरक्षा बल आयोग की इस सिफारिश से खुश नहीं थे। बता दें कि सिविलियन ब्यूरोक्रेट को उसकी सैलरी का 30 प्रतिशत हार्डशिप अलाउंस के तौर पर मिलता है।

    अब सियाचीन में तैनात जेसीओ और दूसरी रैंक के लिए हार्डशिप अलाउंस 30,000 रुपया महीना होगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।